फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सामान्य अध्ययन के सवालों में उलझे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जनपद में 20 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी की मुख्य परीक्षा हुई। परीक्षा में 9096 में 5166 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सामान्य ज्ञान के सवालों में कई परीक्षार्थी उलझ गए। पंचायती राज से जुड़े सवाल आसान आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में सौ सवाल पूछे गए थे और उत्तर गलत होने पर माइनस मार्किंग भी थी। परीक्षा में 65 अंक पंचायती राज से संबंधित आए। जबकि, सामान्य अध्ययन के 20 और कंप्यूटर से संबंधित 15 सवाल पूछे गए। नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लिया। कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन देखी। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट मशीनें भी बंद रखी गईं। परीक्षा के दौरान 20 स्टेटिक और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में 9096 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 5166 अनुपस्थित रहे जबकि 3930 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें