फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में मारपीट, गोली चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में मारपीट, गोली चलाई
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को कोतवाली के कुरैश नगर में लेनदेन के विवाद मेें दो दोस्त भिड़ गए। एक युवक ने गोली चला दी, जबकि दूसरे ने बचने के लिए पत्थर से हमला कर दिया। इसमें गोली चलाने वाला युवक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना कोतवाली के कुरैश नगर निवासी दो युवक आपस में दोस्त हैं। शुक्रवार शाम दोनों में लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। इसके चलते दोनों में मारपीट होने लगी। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। जब तक वह दूसरी गोली चलाने की कोशिश करता, तब तक दूसरे युवक ने पत्थर उठाकर तमंचा लिए युवक पर हमला कर दिया। सिर पर पत्थर लगने से वह वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसी बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि कार्रवाई के लिए एक पक्ष को थाने बुलाया गया था, लेकिन रिश्तेदारी का मामला बताकर तहरीर देने से परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें