लुहारी / निवाड़ी। शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन निवाड़ी में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटना था। अभ्यास में सुरक्षा उपायों, राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विभागों की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई की तैयारी परखी। मॉक ड्रिल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा और जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं एसडीआरएफ बीपी नामदेव मौजूद रहे। होमगार्ड, एसडीआरएफ, पुलिस, नगर पालिका, अग्निशमन दल, एंबुलेंस सेवा और विद्युत विभाग की टीमों ने भाग लिया। ब्लैक आउट की स्थिति में प्रकाश बंद रखने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के उपाय बताए गए। स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की और उन्हें जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ऐसे अभ्यास को आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए महत्वपूर्ण बताया। संवाद