मोंठ। पूंछ निवासी मोहन (18) को रविवार को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ लेकर पहुंचे। यहां डॉ. कमलेंद्र सिंह ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, मोंठ के ग्राम बड़ा बेलमा निवासी धर्मेंद्र कुमार की 45 वर्षीय पत्नी पुष्पा घर पर गृहकार्य कर रही थीं। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक कमलेंद्र सिंह ने उसका उपचार कर झांसी रेफर कर दिया। संवाद