झांसी। बुंदेलखंड विवि शिक्षक संघ (परिसर) की बुधवार को ऑनलाइन आपात बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रो. शिव कुमार कटियार ने बीकेडी प्रबंधक के प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह बौद्ध को निलंबन करने पर क्षोभ व्यक्त किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निष्पक्ष जांच किए बगैर और अपना पक्ष रखने का पूर्ण अवसर दिए बगैर निलंबित करना गलत है। महामंत्री प्रो. सुनील काबिया ने प्रो. बौद्ध के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने और बीकेडी कॉलेज प्रशासन की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में निंदा प्रस्ताव रखा, जो सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रो. सीबी सिंह, प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. वीके सिंह, प्रो. पुनीत बिसारिया, प्रो. श्रीदेवी जेट्टी, प्रो. विनीत कुमार आदि शामिल हुए। संचालन प्रो. अवनीश कुमार ने किया। ब्यूरो