फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कंट्रोल रूम में सिर्फ दर्ज होती हैं शिकायतें....निस्तारण नहीं

Thu, 13 Jun 2024 03:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में पानी की समस्याओं की शिकायत के लिए जल संस्थान कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शिकायतें दर्ज करने के लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है। लेकिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान के कंट्रोल रूम में रोजाना 20 से 30 शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। लेकिन पानी की समस्या का निदान नहीं हो रहा है। तीन दिन पहले इलाहाबाद बैंक के पीछे रहने वाले अजीज खान ने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके इलाके में पिछले दो माह से नलों में पानी नहीं आ रहा है। शिकायत दर्ज होने के बाद जलसंस्थान के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने मौके पर जाकर स्थिति देखने तक की जहमत नहीं उठाई। 11 जून को बड़ागांव गेट निवासी वीरेंद्र हयारण ने शिकायत दर्ज कराते हुए इलाके के नलों में पानी नहीं आने की शिकायत की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अलीगोल निवासी मेहरबान सिंह ने पानी का टैंकर संचालन करने की मांग की थी। लेकिन अधिकारियों ने समस्या का निदान नहीं किया। वहीं गुदरी निवासी रवि वर्मा ने नलों में पानी नहीं आने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि अवर अभियंताओं को कंट्रोल रूम की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें