बंगरा। विकासखंड बंगरा के खिसनी खुर्द गांव में राशन और खाद वितरण में गंभीर शिकायत सामने आई है। ग्रामीण दयाराम ने आरोप लगाया कि 13 सितंबर को राशन देने के नाम पर उनसे अंगूठा लगवाया गया। उन्हें केवल 10 किलो राशन मिला। बाद में उनके नाम पर 12 बोरी डीएपी और 7 बोरी यूरिया निकाल ली गई। अगले दिन साधन सहकारी समिति मगरपुर में जानकारी हुई कि उनके फिंगरप्रिंट से खाद पहले ही प्राप्त की जा चुकी थी। इसका विरोध करने पर राशन कार्ड रद्द करने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मुख्य विकास अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर मनोज कुमार भारती ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद