फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नाबालिग किशोरी को फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम पुराधनकुआं निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि वह मजदूरी करने के लिए अपने परिवार सहित व अपनी नाबालिग पुत्री को लेकर मुखर्जीनगर दिल्ली काम करने गया था। 5 सितंबर की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ काम करने के लिए चला गया था। उसकी पुत्री खाना बनाने के लिए कोठियों पर चली गई थी। इसी दौरान थाना सौजना के एक ग्राम निवासी युवक जोकि वहीं पास में मजदूरी करता था और पूर्व से शादीशुदा था उसकी पुत्री को फुसलाकर भगा ले गया। इसके साथ उसकी मजदूरी के रखे करीब 50 हजार रुपये भी पुत्री से उठवा लिए। पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उसी दिन से दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी उसे फोन पर दी। साथ में पुत्री की भी हत्या करने की धमकी दी। जब आरोपी के परिजनों को इसका उलाहना दिया तो वे लड़ाई-झगड़ा करने के लिए उतारू हो गए और धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें