फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से आम जनता है परेशान : अजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। ग्राम बड़ा बेलमा स्थित श्री हनुमान मंदिर पर पीडीए जन चौपाल आयोजित की गई। हमीरपुर-महोबा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने अध्यक्षता की। सांसद ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद-उर्वरक की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महंगाई से किसान और आम जनता परेशान हैं। कार्यक्रम संयोजक कंचन राजपूत ने पीडीए का उद्देश्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाना बताया। सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार ने पीडीए की एकजुटता पर बल दिया। संचालन हेमंत अहिरवार ने किया। इस मौके पर राममोहन राजपूत, गोविंदराम राजपूत, रामेश्वर कुशवाहा, अरविंद यादव, सतीश यादव, अरविंद यादव, झल्लू प्रधान, आजाद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें