फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की धीमी प्रगति पर कमिश्नर नाराज

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : ??????? ????
विज्ञापन
झांसी। आयुक्त सभागार में बृहस्पतिवार को कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कामों की एमआईएस फ ीडिंग न होने पर आईटी एक्सपर्ट को चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि कार्यों को पूर्ण घोषित कर दिया गया है, लेकिन वह अभी अधूरे हैं। सेतु निगम द्वारा सीपरी रेलवे पुल निर्माण के संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सेतु निगम का काम पूर्ण हो गया रेलवे द्वारा अभी तक कार्य अधूरा है। मंडलायुक्त ने कहा कि ट्रांसफ ार्मर जो असुरक्षित हैं, उनका प्रोजेक्ट बनाएं। विद्युत विभाग को स्मार्ट सिटी में लगभग 237.03 करोड़ के काम कराने हैं। पिंक टॉयलेट की समीक्षा करते हुए कहा कि सात पिंक टॉयलेट पूर्ण हो गए, लेकिन चार में ही काम पूरा हुआ है। उन्होंने निगम के चीफ इंजीनियर को दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा। कमिश्नर ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पीएमसी और एससीपी की टीम में तालमेल का अभाव है। जिससे डीपीआर में प्रगति नहीं हो रही है। स्मार्ट सिटी की अधूरी सूचनाओं पर नाराजगी जताई। इस मौके पर नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, मुख्य अभियंता नगर निगम लक्ष्मीनारायण, अधिशासी अभियंता विद्युत एसआर गर्ग, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता डी यादवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें