झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय कॉलेज छात्रा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत लापता हो गई। परेशान परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन, पता नहीं चला। परिजनों ने सीपरी बाजार थाने में रक्सा निवासी गगन परिहार एवं नंदनपुरा निवासी हृदेश ने खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी समेत किशोरी को तलाशने में पुलिस जुटी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार को रात में आरोपी गगन और हृदेश उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घर से सोने की झुमकी, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी समेत 7,500 रुपये भी गायब मिले। थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक मामला दर्ज करके खोजबीन कराई जा रही है। ब्यूरो