फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रतनगढ़ माता मंदिर मेला की तैयारी का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। जिले के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर में आगामी त्योहारों और मेलों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। दर्शन के उपरांत अधिकारियों ने मंदिर परिसर का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने शारदीय नवरात्र पर्व की व्यवस्थाओं के साथ दिवाली दोज मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर वानखड़े ने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, वाहन ठहराव व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बलों की तैनाती और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम वातावरण में मां रतनगढ़ वाली के दर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें