फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विधायक के धरने के पंद्रह दिन बाद सीओ प्रज्ञा पाठक का तबादला वाराणसी भेजी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीओ मोंठ श्वेता का भी हुआ स्थानांतरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को शासन ने प्रदेश के छह पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें झांसी की सीओ सदर प्रज्ञा पाठक भी शामिल हैं। उन्हें वाराणसी भेजा गया है। पंद्रह दिन पहले बबीना विधायक ने उन पर हत्या के एक मामले में निर्दोषों को उठाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामला शासन तक गूंजा था। इसके अलावा मोंठ की सीओ श्वेता कुमारी का स्थानांतरण भी हुआ है।
विज्ञापन

हत्या के एक मामले में पंद्रह दिन पहले पुलिस ने तीन लोगों को उठाया था। इस पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा खुलकर सामने आ गए थे। उन्होंने पुलिस पर निर्दोषों को उठाने का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक ने सीओ सदर प्रज्ञा पाठक पर खूब आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन तक पहुंची थी। शनिवार को हुए सीओ सदर के स्थानांतरण को इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रज्ञा को वाराणसी में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा सीओ मोंठ श्वेता कुमारी को कानपुर नगर का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें