फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023: झांसी में गरजे योगी, बोले- गरीब के साथ हैं; बुंदेलखंड की धरती से माफियाओं को दिया संदेश

Tue, 02 May 2023 04:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित जनसभा में  सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को कड़ा संदेश दिया। सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड को स्वर्ग बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
झांसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित जनसभा में हुंकार भरते हुए कहा कि गरीब, शरीफ को छोड़ेंगे नहीं और गुंडा माफिया को तो छोड़ेंगे ही नहीं। सपा और बसपा की सरकारों में बुंदेलखंड के प्राकृतिक संसाधन को लूटा जाता था। यहां का युवा पलायन करता था। केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यहां डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई। बुंदेलखंड को स्वर्ग बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

 
योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया गया है। बुंदेलखंड औद्योगिक गलियारा भी बनाया जा रहा है। इससे यहां पर उद्योग स्थापित होंगे और बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल की बड़ी समस्या थी। इसके मद्देनजर यहां पर हर घर नल से जल योजना शुरू की गई। अब दो से तीन महीने में हर घर तक आरो का शुद्ध पानी पहुंचेगा। क्षेत्र की माताओं बहनों को सिर पर गगरी लेकर पानी के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। 

उन्होंने आगे कहा कि बुंदेलखंड के माफियाओं को भी सरकार ने जेल भेजने का काम किया है। जो कोई अगर रह गया है उसके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने बीजेपी के महापौर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य को भारी बहुमत से जिताने की भी अपील की। साथ ही कहा कि सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को भी पूर्ण बोर्ड के साथ जिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें