फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निकाय चुनाव से पहले 24 नवंबर को झांसी आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ कार्यों का लोकार्पण या शिलान्यास भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री का झांसी आगमन निकाय चुनाव की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री झांसी से ही बुंदेलखंड में निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे। सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की बात करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जिला अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा ले सकते हैं। वहीं, सीएम की जनसभा को लेकर भाजपाइयों ने सोमवार को सभी 60 वार्डों में बैठक की। वार्ड 36 अलीगोल में महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को भीड़ लाने की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, वार्ड 56 में जिला मंत्री रोहित गोठनकर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसभा को लेकर रणनीति बनाई। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान नीतीश रंगलानी, अभिषेक जैन, नीता अवस्थी, अनिल सोनी, उज्वल देवघर मौजूद रहे। वहीं, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिला अधिवक्ता संघ की लाइब्रेरी भवन में बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक अधिवक्ताओं से पहुंचने की अपील की गई। बैठक में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मृदुलकांत श्रीवास्तव, संतोष सिंह चौहान, समीर तिवारी, दीपक समेले, अरविंद सक्सेना, विशाल सोनी, अविनाश मिश्रा, रोमेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें