फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मानसून की विदाई से पहले फिर बरसेंगे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में आएगी कमी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मानसून की विदाई से पहले झांसी और ललितपुर में दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
इस बार मानसून ने झांसी को खूब तरबतर किया। पांच साल बाद यहां सात सौ मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अब मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। लेकिन, बंगाल की खाड़ी में फिर से कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर दो-तीन दिनों तक मध्य प्रदेश से सटे यूपी के झांसी और ललितपुर जनपद में देखने को मिलेगा। इस दरम्यान हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बताया कि इस बीच पूर्वा हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी। बता दें कि रविवार को तीखी धूप खिली होने की वजह से खूब उमस रही और लोग पसीने से तरबतर नजर आए। इस दरम्यान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें