फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दंपती और वो के विवाद में लिपिक पत्नी ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। मऊरानीपुर में सामने आए त्रिकोण प्रेम के मामले मेंं शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। शुक्रवार सुबह पत्नी ने घर में जहर निगलकर जान देने की कोशिश की। अचेत हाल में उसे मऊरानीपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले पत्नी के साथ पार्षद के मिलने के बाद पति ने पुलिस बुला ली थी। पति ने पत्नी पर हत्या करके नीले ड्रम में डाल देने का भी आरोप लगाया था। पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर रही है।मूल रूप से मऊरानीपुर के एक मोहल्ला निवासी युवक महोबा स्थित अस्पताल में संविदा पर काम करता है। उसकी पत्नी सरकारी विद्यालय में लिपिक है। पति का आरोप है कि पत्नी का एक पार्षद से संबंध है। दोनों उसकी अनुपस्थिति में मिलते-जुलते हैं। 8 अप्रैल को उसके महोबा जाने पर पार्षद घर आ गया था। यह पता चलने पर पति ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस भेज दी। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके आरोप लगाया था कि पत्नी उसकी हत्या करने की धमकी दे रही है। इसके साथ ही उसने यह भी आशंका जताई कि पत्नी उसे फंसाने के लिए आत्मघाती कदम भी उठा सकती है। शुक्रवार को पत्नी ने घर में ही जहर निगल लिया। हालांकि उसकी हालत में अब कुछ सुधार हुआ है। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि युवती के जहर निगलने की वजह साफ नहीं हो सकी है। इसकी छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें