फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime: गड्ढे में मिली तीसरी कक्षा के छात्र की लाश, चाला बोले- दुकान से लेने गया था समोसे, वापस नहीं आया

Mon, 15 Apr 2024 09:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्र की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र की लाश गंदे पानी के गड्ढे में उतराती मिली।  ग्राम मडोरी निवासी नरेश का 10 साल का बेटा नितिक था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरसराय थाना इलाके में कक्षा तीन में पढ़ने वाले एक बालक की लाश सोमवार को गंदे पानी के गड्ढे में उतराती मिली। बालक तीन दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच उसकी लाश बरामद हो गई। बालक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गुरसराय के ग्राम मडोरी निवासी नरेश का 10 साल का बेटा नितिक तीसरी कक्षा में पढ़ता था। चाचा राहुल ने बताया कि 12 अप्रैल को नितिक घर से डेढ़ सौ मीटर दूर एक दुकान से समोसा लेने के लिए गया था। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। शाम होने के बाद नितिक की तलाश शुरु की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। तब थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

चाचा ने बताया कि नितिक के गाायब होने के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में जाकर उसकी खोजबीन की गई। लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच सोमवार की सुबह उसकी लाश अस्ता रोड पर घर से तकरीबन ढाई सौ मीटर दूर गड्ढे में पड़े होने की सूचना मिली। करीब पांच फीट गहरे गड्डे में चार फीट गंदा पानी भरा हुआ था। सोमवार जब लोग गड्ढे के पास से निकले तो उन्हें बच्चे की लाश नजर आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक बालक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी बड़ी बहन सलौनी की इसी माह शादी होने वाली है। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी बीच बालक हादसे का शिकार हो गया, जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें