सदर बाजार निवासी मुस्कान पाल (18) सिमरहा गांव की मथुरा कॉलोनी की रहने वाली थी। मौसेरे भाई अजय ने बताया कि मुस्कान 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी। गुरुवार को मां मजदूरी पर गई थी, जबकि बड़ी बहन काम पर गई थी। शाम को पड़ोसी घर पर गए तो मुस्कान फंदे पर लटकी थी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। अजय का कहना है कि मुस्कान ने फांसी क्यों लगाई, इसका किसी को कुछ पता नहीं है।
मुस्कान के पिता श्यामलाल नवंबर में दीपावली के बाद भाईदूज पर रतनगढ़ वाली माता के दर्शन करने गए थे। बाइक से लौटते वक्त चिरुला के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। तीन बहनों में मुस्कान सबसे छोटी थी। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।