फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भैंस चरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। नंदसिया गांव में खेत में भैंस चरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना आठ अक्तूबर की है। एक पक्ष के आशीष कुमार ने प्रेमनारायण, नीलेंद्र, बलवीर और पुष्पेंद्र के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की गीता ने संजीत, आशीष, राहुल और राज पर उनके और देवर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें