झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के छह सौ रुपये मांगने का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कॉलेज प्रशासन तक भी वीडियो पहुंचा है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मेडिकल कॉलेज का है। वीडियो में पैसे मांगने वाले व्यक्ति को ईएमओ बताया जा रहा है, जो किसी व्यक्ति से पता आदि पूछने के बाद छह सौ रुपये मांगता सुनाई दे रहा है। इस मामले में प्रमुख अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि वीडियो उन्हें प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो