झांसी। रविवार को नागरिक सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस नागरिक सुरक्षा संगठन के मुख्य कार्यालय में मनाया गया।
कार्यक्रम में उप नियंत्रक शिवराज सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन किसी भी आपदा में प्रशासन एवं आम जनता का सहयोग करते हैं।
चीफ वार्डन बाल किशन कुशवाहा ने कहा कि यातायात, धार्मिक कार्यक्रमों, पल्स पोलियो व अन्य सरकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों में वार्डन की अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर भूपेंद्र खत्री, अतुल प्रताप सिंह, रवि निगम, लियाकत कुरैशी, संजय वर्मा, नीलम खत्री, कौशल किशोर गुप्ता, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।