फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झमाझम बारिश से शहर तरबतर, 25 मिमी गिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। दिनभर रुक-रुककर करीब 25 मिलीमीटर पानी गिरा। काले बादल छाए रहे, इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 30.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
जिले में मानसून की दस्तक होने के बाद से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही। इसके बाद सुबह 11 बजे से रुक-रुककर देर शाम तक अलग-अलग इलाकों में पानी गिरता रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि दिनभर में करीब 25 मिलीमीटर बारिश हुई है। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम पारा लुढ़ककर 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। न्यूनतम पारा 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। आगे भी लगातार बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................................................
इस बार जून में औसत से 38 फीसदी कम बारिश
जिले में इस बार मानसून आने में देरी हुई। जून में मानसून की औसत बारिश 89.3 मिलीमीटर है। इस बार लगभग 55 मिलीमीटर पानी गिरा है, जो औसत से 38 फीसदी कम है। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछली बार 113 मिलीमीटर पानी गिरा था, जो सामान्य से 27 फीसदी ज्यादा था। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण पिछले साल जून में ज्यादा वर्षा हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें