भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर ने बृहस्पतिवार की सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बिजनौर निवासी एसआई राजेंद्र सिंह जुलाई 2018 से यहां तैनात थे।
आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।