फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई: हॉल में नहीं अब कमरे में ही होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने के लिए झांसी, ललितपुर, उरई और तालबेहट के स्कूलों के प्रधानाचार्य और पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। जिसमें सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया कि इस सत्र में परीक्षा हॉल में नहीं कक्षाओं में ही होंगी, जिसमें 20 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की दसवीं की 27 फरवरी और बारहवीं की 13 फरवरी से लिखित परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। बता दें कि बोर्ड झांसी, ललितपुर, उरई और तालबेहट के स्कूलों को झांसी जोन में ही शामिल किया गया है। झांसी जोन में दसवीं के 13 और बारहवीं के 14 स्कूल हैं। जिसमें दसवीं में 3500 और बारहवीं में 3000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बार की परीक्षा के लिए 43 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। कक्षाओं में 20 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति, उत्तरपुस्तिका की पैकिंग, सीलिंग आदि के बारे में समझाया गया। आईएससी बोर्ड कन्वीनर तबरेज खान ने बताया कि अगले सप्ताह तक प्रश्न पत्र भी आने की उम्मीद है, जो कि सीधे बैंकों में डबल लॉकिंग सिस्टम में सुरक्षित रखवाए जाएंगे। प्रश्नपत्र परीक्षा से एक घंटा पहले ही निकाले जाएंगे। आईसीएसई बोर्ड कन्वीनर फादर फ्रेंकी ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। परीक्षा कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित कराई जाएगी। इस बैठक का संचालन डॉ. सैमसन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें