फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरगांव पुलिस ने गुम कर दी बैंक घोटाले की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चिरगांव शाखा में सामने आए करोड़ों के घोटाले मामले में बैंक प्रबंधन ने पिछले माह एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी थी लेकिन, करीब एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उल्टे, पुलिस अब तहरीर के मिलने से ही इंकार कर रही है। चिरगांव इंस्पेक्टर ललितेश नारायण त्रिपाठी ने किसी तहरीर के मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन

शुरूआत से ही इस घपले को बैंक प्रबंधन दबाने में जुटा रहा लेकिन, अगस्त माह में अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद मजबूरन बैंक प्रबंधन को एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीपन दास गुप्ता के मुताबिक उन्होंने अगस्त माह में ही तत्कालीन थाना प्रभारी प्रज्ञा पाठक के कार्यकाल में बाकायदा लिखित तहरीर दी। इसकी ऑनलाइन सूचना भी दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने मामला अभी तक दर्ज नहीं किया। उधर, अब थाने में इस तहरीर के होने से ही इंकार किया जा रहा है। शनिवार को जब मुकदमा दर्ज किए जाने के बारे में पूछा गया तब इंस्पेक्टर ललितेश नारायण त्रिपाठी ने तहरीर के होने से ही इंकार कर दिया। उनका कहना है ऐसी कोई तहरीर थाने में विचाराधीन नहीं है। उधर, बैंक अफसरों का कहना है उनके पास तहरीर दिए जाने के साक्ष्य हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीपन दास के मुताबिक पुलिस अफसरों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें