फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बच्चों ने किया बांग्ला काव्य पाठ, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Thu, 15 Feb 2024 02:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। वसंत पंचमी पर महानगर की कालीबाड़ियों में मां सरस्वती की पूजा एवं आराधना की गई। शहर कालीबाड़ी में बांधव समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। पुरोहित दिलीप राय ने अनुष्ठान कराया। लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर सभी के लिए मंगल कामना की।
कार्यक्रम में बच्चों ने मां सरस्वती के समक्ष पुस्तकों का पूजन किया। शाम को बच्चों ने फैंसी ड्रेस और बांग्ला कविता पाठ प्रतियोगिता में उत्साह से हिस्सा लिया। बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर अजय लहरी, रवि शंकर चटर्जी, शिव शंकर चटर्जी, प्रदीप तरफदार, शांतनु घोष, अजीत राय, सौमित्र राय, जया लहरी, अरुणेश मोइत्रा आदि मौजूद रहे। इधर सीपरी बाजार कालीबाड़ी में मां सरस्वती की पूजा की गई। हवन हुआ और बच्चों ने खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रियांशु डे, दुर्गा नंदी, गौतम दत्ता, नवीन डे, राजा ठाकुर, अनूप दास, गौतम चटर्जी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ बच्चों का विद्यारंभ व दीक्षा संस्कार
झांसी। वसंत पंचमी पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मदिवस गायत्री शक्तिपीठ आतियां तालाब पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों का विद्यारंभ, दीक्षा, नामकरण संस्कार आदि कराए गए। वहीं, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में मां सरस्वती की पूजा एवं हवन किए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें