फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: सिर की चोट से हुई थी बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Wed, 17 Aug 2022 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शुक्रवार को सदर बाजार थाना इलाके में झांसी होटल के पास से गुजरे नाले के पास दो साल के एक बालक की लाश गमछे में लिपटी हुई पाई गई थी। हत्या के बाद शव यहां फेंका गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में ललितपुर रोड पर नाले के पास चार दिन पहले दो साल के एक बालक की लाश गमछे में लिपटी हुई मिली थी। पोस्टमार्टम में उसके सिर में चोट पाई गई है। इससे बच्चे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को सदर बाजार थाना इलाके में झांसी होटल के पास से गुजरे नाले के पास दो साल के एक बालक की लाश गमछे में लिपटी हुई पाई गई थी। लाश से दुर्गंध आ रही थी, जिससे उसके दो दिन पुरानी होने का अनुमान जताया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें उसके सिर में चोट पाई गई। इससे अब हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। बच्चे की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सदर बाजार थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बच्चे की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें