फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक घंटे झांसी में बिताएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को झांसी आ रहे हैं। यहां वे तकरीबन एक घंटे रुकेंगे। इस दरम्यान वे पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के दौरे के मद्देनजर सरकारी मशीनरी की हलचलें बढ़ी हुई हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 15 बार झांसी आ चुके हैं। 27 सितंबर को उनका झांसी का 16वां दौरा होगा। हालांकि, इसका अभी कोई अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन, मुख्यमंत्री कार्यालय से संकेत मिलने के बाद यहां प्रशासन की ओर से सीएम के दौरे की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान झांसी में तकरीबन एक घंटे रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन के हैलीपेड से सीधे वह किले की तलहटी में स्थित मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचेंगे। यहां वे पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके बाद क्राफ्ट मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दरम्यान वे पर्यटन विकास से जुड़ी प्रदेश भर की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा सीएम से झांसी के विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कराने की भी तैयारी है। इस सूची में स्मार्ट सिटी की 230 करोड़ रुपये की तीन परियोजना स्मार्ट पैथोलॉजी लैब, पहूज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और मल्टी लेवल पार्किंग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें