फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह दो बार झांसी आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह दो बार झांसी आएंगे। 17 व 19 नवंबर को उनका दौरान प्रस्तावित है। शासन से कार्यक्रम आना बाकी है।
विज्ञापन

17 नवंबर (बुधवार) को सेना द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। वे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर व हाथी ग्राउंड में आयोजित सेना के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को जायजा लेंगे। जबकि, इसके बाद 19 नवंबर (शुक्रवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री भी झांसी में मौजूद रहेंगे। वीवीआईपी के दौरे के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। खासतौर पर केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें