फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुख्य अभियंता ने की सिल्ट सफाई कार्यों की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बेतवा परियोजना के मुख्य अभियंता राजपाल सिंह ने बुधवार को सिल्ट सफाई कार्यों की जांच-पड़ताल की। मुख्य अभियंता सबसे पहले सीपरी बाजार रजवाहा प्रणाली की सिल्ट सफाई देखने पहुंचे। यहां उन्होंने नहरों की सफाई को लेकर आसपास के किसानों से भी पूछताछ की। इसके बाद भोजला रजवाहा पर भी कई जगहों पर उन्होंने जांच-पड़ताल की। निर्माण खंड पंचम के अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सीपरी राजवाहा से बल्लमपुर से पाडरी, भोजला, मुस्तरा, बूढ़ा, गढ़मऊ समेत अन्य इलाकों को सिंचाई का पानी दिया जाता है। इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने सिल्ट काम जल्द पूरा कराकर नहर खुलवाने की मांग की। मुख्य अभियंता ने भी जल्द सिल्ट सफाई का काम पूरा करके नहर खोलने के निर्देश दिए। इस दौरान अवर अभियंता सौरभ वर्मा, देवनरेश विश्वकर्मा, सुमिरन कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें