फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता का रोका वेतन

विज्ञापन
park.jpeg - फोटो : park.jpeg
विज्ञापन
झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। इस दौरान नगर निगम के अभियंता एसके अंबेडकर के पूरी तैयारी से न आने की वजह से फटकार लगाते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा 1.44 लाख पौधरोपण निगम को करना होगा। पहूंज नदी के आसपास नगर निगम पौधरोपण कराएगा। गंदे नालों को भी नदी में प्रवाहित होने से रोकने का काम करना होगा। कनेरा नदी के दोनों किनारों पर भी पौधरोपण होगा। गुरसराय में भदरवास नहर के किनारे वृक्षारोपण के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, सीएमओ डॉ. जेके निगम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुनील कुमार, डीपीआरओ जेआर गौतम समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें