फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से छाई बदली, ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नौतपा के आखिरी दिन मंगलवार को सुबह से ही बदली छाई हुई है। सर्द हवाएं चलने की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है। अधिकतम तापमान भी घटकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह वातावरण में ऐसी ही ठंडक बनी रहेगी। नौतपा में गर्मी अपने पूरे शबाब पर होती है। इस साल भी 25 मई से नौतपा की शुरूआत हुई थी। हालांकि, शुरूआती दिनों में गर्मी रिकॉर्ड 47.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गई थी। इतना अधिक तापमान पहुंचने से आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई थी और धूप में ज्यादा देर तक रहने पर लोगों की त्वचा झुलसने लगी थी। हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। मंगलवार को आसमान में बादल छाए होने की वजह से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्द हवाएं चलने की वजह से से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी ऐसा ही तापमान देखने को मिल सकता है। आगामी शनिवार तक फिलहाल भीषण गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें