फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नाम वापसी का मौका आज, चुनाव चिह्न आवंटित होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से 21 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, लेकिन जांच के बाद शनिवार को इनमें से 11 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अब चुनाव मैदान में दस प्रत्याशी बचे हैं। इन उम्मीदवारों को सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी को उनकी पार्टी के निर्धारित चिह्न दिए जाएंगे। जबकि, बाकी प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग की ओर से तय किए गए अन्य चुनाव चिह्न मिलेंगे। एक ही चुनाव चिह्न पर एक से अधिक उम्मीदवारों का दावा होने पर इनके आवंटन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें