फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नशे में गाड़ी चला रहे आठ लोगों के कटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 48, बिना सीट बेल्ट के 26 व नशे में वाहन चलाने पर आठ चालान काटे गए। आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात को इलाइट चौराहा, जेल चौराहा व बस स्टैंड पर ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान आठ लोग शराब पीकर वाहन चलाते मिले। इनका चालान काटा गया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 48 व बिना सीट बेल्ट चौपहिया वाहन चलाने पर 26 लोगों के चालान काटे गए। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन हेमचंद्र गौतम, एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सुजीत कुमार, यात्रीकर अधिकारी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, यातायात निरीक्षक उमाकांत ओजा व टीएसआई प्रेमपाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें