फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चाचा चौधरी और साबू करेंगे मतदाताओं को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
- हर वर्ग के वोटरों को ध्यान में रखकर तैयार की गईं हैं 10 कहानियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चाचा चौधरी और साबू अब मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से स्वीप योजना के तहत चाचा चौधरी और चुनावी दंगल नाम से कॉमिक्स जारी की गई है, जिसमें हर वर्ग के वोटरों को ध्यान में रखकर 10 अलग-अलग कहानियां शामिल की गईं हैं।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से कोशिशें शुरू कर दीं गईं हैं। इसके तहत चाचा चौधरी और चुनावी दंगल नाम से कॉमिक्स जारी की गई है, जिसमें हर वर्ग के वोटरों को ध्यान में रखकर 10 अलग-अलग कहानियां चाचा चौधरी और न्यू वोटर, बनें स्मार्ट वोटर, महिला मतदाता की भागीदारी, चुनावी हेराफेरी, थर्ड जेंडर वोटर अवेयरनेस आईकॉन, अपने उम्मीदवार को जानो एप, पोस्टल वोटर, हर वोट है जरूरी, चुनाव में हमले की साजिश व चाचा चौधरी ओर अपना वोट शामिल की गईं हैं। कॉमिक्स में बेहद रोचक अंदाज में चाचा चौधरी और साबू लोगों को मतदाता बनने, प्रलोभन में न आने, मतदान करने आदि के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यह कॉमिक्स जन सामान्य के लोगों में वितरित करने की तैयारी है। अभी इसकी कुछ प्रतियां निर्वाचन कार्यालय भेजी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
स्थानांतरण पर रोक बढ़ी

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के शुरू होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों व अधिकारियों के स्थानांतरण पर पांच जनवरी तक के लिए रोक लगा दी गई थी। चूंकि, अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी की जगह 22 जनवरी को होने जा रहा है। ऐसे में स्थानांतरण पर रोक बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के तहत दावे और आपत्तियों का निस्तारण 12 जनवरी तक किया जाएगा। इसके बाद 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें