झांसी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में चल रहे कार्यों का बुधवार को सीडीओ शैलेष कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि कुल 3565.89 लाख का प्रस्ताव बनाया गया था। इसमें से 3400 लाख का आवंटन हो चुका। इसेक जरिए मुख्य भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया। भवन में प्रयोगशाला का संचालन किया जा रहा है। अतिथि गृह समेत अन्य निर्माण कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। कुछ काम बाकी रह गए हैं। सीडीओ ने यह सारे कार्य 31 दिसंबर तक किसी भी कीमत पर पूरा करा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापरख कराने की बात कही। इस दौरान अपर परियोजना आरपी सिंह, एक्सईएन सुनील कुमार, सहायक अभियंता हेमंत प्रकाश समेत अन्य उपस्थित रहे।