फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलों से लगातार परीक्षा केंद्र बनाए जाने से लेकर कक्ष निरीक्षकों के लिए सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर बोर्ड के संचालित स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कराया जाने लगा है। हालांकि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। हाल ही में बोर्ड ने स्कूलों से कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक के लिए शिक्षकों के नाम भी मांगे हैं। वहीं दूसरी ओर इस सत्र की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
वहीं सीबीएसई जिला समन्वयक डॉ. प्रीति खत्री ने बताया कि इस सत्र की बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थी पढ़ाई में ढील न दें। इस बार परीक्षा बहुत ही कठिन होगी, विद्यार्थी तैयारियां शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें