दतिया। शनिवार को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना इंदरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डेलुआ निवासी मुबारक खान अपने घर पर अवैध रूप से देसी आतिशबाजी बना रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। छापेमारी के दौरान मुबारक खान को मौके पर आतिशबाजी बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और आतिशबाजी निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्रियां बरामद कीं। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है। संवाद