फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 20 फुट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ, 13 घंटे चला रेस्क्यू; टीम ने ऐसे निकाला बाहर

Tue, 06 Jun 2023 01:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वन विभाग की टीम ने 13 घंटे बाद कुएं में गिरे तेंदुए को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम को कानपुर से बुलाया गया था।
विज्ञापन
कुएं में गिरा तेंदुआ, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव वन रेंज स्थित ग्राम पचोर में 20 फुट गहरे सूखे कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। जाल में नहीं फंसने पर विभागीय अफसरों ने कानपुर से टीम को बुलाया था। ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश करने के बाद सुबह 5:00 बजे तेंदुए को बाहर निकाला गया। तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मोठ रेंज में रखा गया है। तेंदुए को कानपुर या लखनऊ भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय अफसरों का आदेश मिलते ही वन विभाग के स्थानीय अफसर फैसला लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें