फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शातिर चोर पकड़े, लग्जरी गाड़ी से करते थे शादी वाले घरों की रेकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुलिस ने चार शातिर चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये लोग वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी में लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल करते थे। पिछले माह झांसी में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों में इन्हीं बदमाशों का हाथ सामने आया है। पुलिस ने इनके पास से डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि फरवरी महीने में थाना नवाबाद के पिछोर में नरोत्तम मिश्रा एवं थाना सीपरी बाजार के लहर गिर्द निवासी दीपक अवस्थी के घर में शादी से कुछ दिन पहले चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत जेवरात चुरा लिए थे। शुक्रवार को पुलिस को एक स्कार्पियो में कुछ बदमाशों के ग्वालियर से झांसी आने की सूचना मिली। इन बदमाशों को आईटीआई चौराहे के पास रोक लिया। गिरफ्तार बदमाशों में शिवम पांडेय (22), मोनू चक्र (21), बॉबी चक्र (20) एवं सोनू सोनी (22) हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया रेकी और वारदात में वह लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें