फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 01:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। कस्बे में ओटीएस शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी अनमोल प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसमें 10 विद्युत बकायेदारों को ओटीएस के तहत पंजीकृत कर बकाया बिल में छूट का लाभ दिया गया। इस दौरान अवर अभियंता टहरौली उपकेन्द्र मोहम्मद सोहेल सिद्दीकी द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में चोरी से बिजली जलाते पाए जाने पर ग्राम टहरौली किला निवासी राधावल्लभ, रमेशचन्द्र, जाहर सिंह, जागेश्वर प्रसाद, पारुल, पुक्खन देवी, उर्मिला देवी, प्रदीप श्रीवास एवं रज्जन के खिलाफ विद्युत अधिनियम के अन्तर्गत मुकद्दमा पंजीकृत करा दिया गया। अवर अभियंता टहरौली ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है। इसमें पंजीकरण कराकर उपभोक्ता बकाया बिलों में छूट का लाभ उठा सकते हैं। शिविर में बृजेश लक्ष्यकार, लवलेश समेले, कुलदीप, मनीष, सखावत खांन आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें