बंगरा। बंगरा के ग्राम रजपुरा में विगत दिनों उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी ने छापा मारकर खाद की कालाबाजारी कर रहे होमगार्ड प्रेमनारायण को 23 बोरियों के साथ मौके पर पकड़ा था। मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दिए थे। उक्त होमगार्ड थाना सकरार में तैनात है। जांच के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना उल्दन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार कुरील ने बताया कि होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद