फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुजुर्ग मरीज से मारपीट करने वाले कर्मी पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी।
जिला अस्पताल में इलाज कराने आए बुजुर्ग मरीज पर थप्पड़ बरसाने वाले वार्ड बॉय के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने भी अस्पताल पहुुंचकर प्रबंधन से इस मामले पर बात की है।

सोमवार को जिला अस्पताल में अस्पताल प्रशासन ने रविवार को घटना के समय इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के बयान दर्ज कराए। वहीं, शहर कोतवाली में आरोपी वार्ड बॉय अवधेश प्रताप सिंह के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन

मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि वीडियो और बयानों के आधार पर वार्ड बॉय को नौकरी से निकालने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

::::
सभी संविदा कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन
बुजुर्ग मरीज के साथ मारपीट के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। प्रबंधन ने पुलिस के आला अधिकारियों से अस्पताल में तैनात संविदा कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए पत्र लिखा है। कर्मियों की सूची भी पुलिस को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


::::::::::
बढ़ाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
वार्ड बॉय द्वारा मारपीट करने के मामले के बाद इमरजेंसी में तैनात कर्मियों ने अपना पक्ष प्रबंधन के सामने रखते हुए कहा कि मरीज द्वारा इमरजेंसी में तोड़फोड़ की जा रही थी। इसके बाद ही उक्त कर्मी ने ऐसा कदम उठाया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने भी अब यहां 12 सीसीटीवी कैमरे और लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें