फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा, कंबल बांटने का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सपा उम्मीदवार यशपाल सिंह यादव एवं सपा नेता राहुल माल्या के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एफएसटी-टू अनिल कुमार माथुर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सपा उम्मीदवार यशपाल सिंह बुधवार को सदर बाजार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें सपा उम्मीदवार यशपाल एवं राहुल माल्या वहां मौजूद लोगों के बीच कंबल एवं शाल बांटते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने की जानकारी एफएसटी प्रभारी अनिल कुमार माथुर तक पहुंची। उन्होंने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने धारा 171 एच समेत कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है। सदर बाजार इंस्पेक्टर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें