फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों की पुत्र की तरह करें देखभाल : श्यामबिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। नगर पंचायत परिसर में आगामी 28 सितंबर को होने वाले हरीशंकरी पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष जयचंद्र राजपूत ने की। मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामबिहारी गुप्ता ने कहा कि जीवन में पौधारोपण जरूरी है। इसमें लापरवाही आगामी पीढ़ी के लिए घातक हो सकती है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल पुत्र के समान करने का आह्वान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित चौरसिया, आशीष उपाध्याय और भाजपा नेता सुनीलदत्त गोस्वामी ने भी पौधारोपण पर बल दिया। 28 सितंबर को नगर के 10 स्थानों पर हरीशंकरी पौधारोपण किया जाएगा। बैठक में संतोष दूरवार, अशोक दुबे, अमित बुधौलिया, बृजमोहन पाटकार, धर्मेन्द्र रत्नाकर, जानकी प्रसाद कुशवहा, राहुल झा, रामप्रकाश चौरसिया, अमित सचान, दीपक खरे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें