झांसी। दोस्त की गाड़ी लेकर तहसील गए युवक की गाड़ी चोरी हो गई। युवक ने गाड़ी मस्जिद वाली गली में खड़ी की थी। युवक की तहरीर पर नवाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी सलमान खान निजी कार्य से 14 सितंबर को तहसील गया था। उसने अपनी गाड़ी मस्जिद वाली गली में खड़ी कर दी। तहसील से करीब डेढ़ घंटे बाद वह लौटा तो देखा गाड़ी चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद गाड़ी का सुराग न मिलने पर उसने इसकी शिकायत नबावाद थाना पुलिस से की है। सलमान ने पुलिस को बताया कि गाड़ी अंश काका के नाम दर्ज है। संवाद