फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: अन्ना जानवर को बचाने में हाईवे पर पलटी कार, दो युवकों की मौत, पिकनिक मनाने निकले थे सभी

Sun, 01 Sep 2024 10:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी कार झांसी-शिवपुरी हाईवे से होते हुए जैसे ही करेरा के काली पहाड़ी गांव के अलकनंदा होटल के पास पहुंची तभी जानवरों का झुंड आ गया। चालक कार संभाल नहीं सका और हादसा हो गया। 
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार दोपहर पिकनिक मनाने निकले युवकों की कार झांसी-शिवपुरी हाईवे पर अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि पांच युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे से परिवार में रोना-पिटना मचा है।

विज्ञापन


कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर निवासी चंदू खान (19) पुत्र मुख्तार मोबाइल रिपेयरिंग करता था। रविवार को उसने अपने दोस्तों के साथ शिवपुरी में वाटर फॉल जाकर पिकनिक बनाने का प्लान बनाया। मनीष राय (23) पुत्र अवधेश राय निवासी उन्नाव गेट बाहर, शनि कोस्टा (20) पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी सदर बाजार, फरदीन (22) पुत्र शाहिद अली निवासी सदर, विशाल यादव (25) पुत्र अर्जुन निवासी दतिया गेट, विकास (23) पुत्र लक्ष्मीप्रसाद जाटव निवासी उन्नाव गेट, एहसान खान (22) निवासी उन्नाव गेट बाहर भी साथ जाने को राजी हो गए। सभी दोस्त एक कार में सवार होकर निकले।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी कार झांसी-शिवपुरी हाईवे से होते हुए जैसे ही करेरा के काली पहाड़ी गांव के अलकनंदा होटल के पास पहुंची मोड़ पर अचानक से अन्ना जानवरों का झुंड आ गया। चालक कार संभाल नहीं सका। हाईवे पर पलटते हुए वह सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। शीशम का पेड़ भी उखड़ गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। तब तक चंदू की मौत हो गई। मनीष की भी अस्पताल में मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें