झपकी आने पर एक कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे कार सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजस्थान के भीलभाड़ा निवासी दीपक शर्मा अपने परिवार को लेकर एक कार से प्रयागराज कुंभ में स्नान करने जा रहे थे।
दीपक शर्मा की पत्नी पायल शर्मा ने बताया कि वह लोग पहले ओरछा गए थे। ओरछा में रुकने की उचित व्यवस्था न मिलने के कारण वह लोग चित्रकूट जा रहे थे ।जैसे ही वह थाना पूछ अंतर्गत हाईवे पर पहुंचे अचानक दीपक को नींद में झपकी आ गई। जिससे कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई।
जिसमें उनकी सास वान कुंवर शर्मा की मौत हो गई। उनका पुत्र अथर्व उम्र 13 वर्ष और मीना देवी और दीपक घायल हो गए। उपचार के लिए मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर कर दिया। सड़क हादसे में मौत की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।