फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: आगे चल रहे ट्रक से टकराई वैन के उड़े परखच्चे, दो लोगों की हुई मौत, छह यात्री घायल

Wed, 26 Feb 2025 12:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
Jhansi Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी के बड़ागांव थाना इलाके में झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। स्टेशन से अलग-अलग रूट के 11 यात्रियों को लेकर जालौन की ओर जा रही वैन बड़ागांव के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बड़ागांव थाना पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां जालौन निवासी नीतू और चिरगांव निवासी सौरभ गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी छह घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें